देश भर की अदालतों में लंबित पड़े हैं साढ़े चार करोड़ से अधिक मामले, 1 लाख केस 30 वर्ष से अधिक पुराने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: July 29, 2023 07:00 PM2023-07-29T19:00:30+5:302023-07-29T19:01:49+5:30

केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कहा है कि 24 जुलाई तक देश भर के विभिन्न जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में 4,43,92,136 (लगभग साढ़े चार करोड़) से अधिक मामले लंबित हैं। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने यह भी बताया है कि इनमें से लगभग 1 लाख मामले 30 वर्ष से अधिक पुराने हैं।

More than 4.5 crore cases are pending in courts across the country Union Law Ministry | देश भर की अदालतों में लंबित पड़े हैं साढ़े चार करोड़ से अधिक मामले, 1 लाख केस 30 वर्ष से अधिक पुराने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदेश भर के विभिन्न जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में साढ़े चार करोड़ से अधिक मामले लंबित हैंइनमें से लगभग 1 लाख मामले 30 वर्ष से अधिक पुराने हैंदेश के उच्च न्यायालयों में 60 लाख से अधिक मामले लंबित हैं

नई दिल्ली: देश भर की अदालतों में सालों से लंबित मामलों का संख्या को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसे लेकर मौजूदा सीजेआई के अलावा कई पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी चिंता जता चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की अदालतों में कुल कितने मामले लंबित पड़े हैं? इसका जवाब संसद में देश के कानून मंत्री ने दिया है। लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कहा है कि 24 जुलाई तक देश भर के विभिन्न जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में 4,43,92,136 (लगभग साढ़े चार करोड़) से अधिक मामले लंबित हैं। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने यह भी बताया है कि इनमें से  लगभग 1 लाख मामले 30 वर्ष से अधिक पुराने हैं।

निचली अदालतों में लंबित मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा आंकड़े उत्तर प्रदेश में है। यूपी में 1 करोड़ (सटीक रूप से 1,16,35,286) से अधिक मामले लंबित हैं।  इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल हैं। निचली अदालतों में न्यायाधीशों की सबसे अधिक रिक्तियों के मामले में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।  मंत्रालय ने खुलासा किया है कि यूपी की जिला और अधीनस्थ न्यायपालिका में लगभग 1200 सीटें खाली हैं।

केंद्रीय कानून मंत्रालय के अनुसार देश के उच्च न्यायालयों में  60 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। इसमें भी उत्तर प्रदेश टॉप पर है। अकेले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लगभग 10 लाख लंबित मामले हैं। इसके बाद बॉम्बे, राजस्थान और मद्रास हाईकोर्ट का स्थान है। सबसे अधिक रिक्तियां भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हैं, जहां 65 सीटों पर न्यायाधीशों की नियुक्ति का इंतजार है। देश के उच्च न्यायालयों में कुल मिलाकर 341 सीटें खाली हैं।

हालांकि देश की अदालतों में जजों की कमी के बावजूद कानून मंत्रालय का मानना है कि लंबित मामलों के लिए केवल रिक्त पद जिम्मेदार नहीं हैं। इस संबंध में जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कहा कि अदालतों में मामलों के लंबित होने में कई कारकों का योगदान हो सकता है। इसमें भौतिक बुनियादी ढांचे और सहायक अदालती कर्मचारियों की उपलब्धता, शामिल तथ्यों की जटिलता, साक्ष्य की प्रकृति, हितधारकों का सहयोग, बार, जांच एजेंसियां, गवाह और वादी और नियमों और प्रक्रियाओं का उचित अनुप्रयोग शामिल है।

Web Title: More than 4.5 crore cases are pending in courts across the country Union Law Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे