भारत में अब तक कोविड टीके की 41.76 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय
By भाषा | Published: July 21, 2021 09:39 PM2021-07-21T21:39:12+5:302021-07-21T21:39:12+5:30
नयी दिल्ली, 21 जुलाई देश में कोविड-19 टीके की कुल 41.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को टीके की 20.83 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 10,04,581 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 95,964 को दूसरी खुराक दी गई।
कुल मिलाकर, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13,04,46,413 लोगों ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी पहली खुराक और 53,17,567 को दूसरी खुराक प्राप्त की है।
तीन राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।