लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35.75 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 रोधी टीके की 45 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ अब तक 35.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुल मिलाकर 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 10.57 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण अभियान के 171 वें दिन 45,82,246 खुराक दी गयी। इनमें से 27,88,440 लोगों को पहली खुराक और 17,93,806 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। मंत्रालय ने बताया कि 18-44 आयु वर्ग में 20,74,636 लोगों को पहली खुराक और 1,48,709 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 10,28,40,418 लोगों ने पहली खुराक ली और कुल 29,28,112 लोगों ने दूसरी खुराक ली। आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है। मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक औजार के रूप में टीकाकरण अभ्यास की नियमित रूप से उच्चतम स्तर पर समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब