लाइव न्यूज़ :

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 35 हजार के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2023 20:42 IST

6 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आया था। इनमें करीब 33,185 लोगों की मौत हुई है और मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है

Open in App
ठळक मुद्देछह फरवरी को दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आया थाद एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 35,000 से अधिक लोग मारे गएदोनों देशों में हुई व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है

अंकारा: द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 35,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के एक हफ्ते बाद बचावकर्मियों ने सोमवार को 40 वर्षीय एक महिला को एक इमारत के मलबे से निकाला। हालांकि, मलबे में दबे लोगों के शून्य डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में और बगैर पानी के जीवित बचे होने की संभावना अब कम हो गई है। उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आया था। 

इनमें करीब 33,185 लोगों की मौत हुई है और मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि तलाश दलों को और भी शव मिल रहे हैं। सोमवार को, बचावकर्मियों ने 40 वर्षीय एक महिला को तुर्किये के गजियांतेप प्रांत में इअस्लाहीये शहर स्थित पांच मंजिला एक इमारत के मलबे से बाहर निकाला। सिबेल काया नाम की महिला को 170 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बचाव कार्य में तुर्की के कोयला खान का बचाव दल भी शामिल था। 

इससे पहले, एरेंगुल ओंदर नाम की 60 वर्षीय एक महिला को भी अदियामन प्रांत के बेसनी शहर में मलबे से निकाला गया। मानीसा शहर के मेयर सेंगीज एर्गुन ने एक ट्वीट में कहा,‘‘हमें बेस्नी से एक चमत्कार होने की खबर मिली, जिसने हमारी उम्मीद को कायम रखा है।’’ मेक्सिको के नेशनल ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी में इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एदुआर्दो रेनोसो अंगुलो ने कहा कि लोगों के जीवित मिलने की संभावना ‘‘अब बहुत कम हो गई है।’’ 

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आपात योजना एवं प्रबंधन के प्रोफेसर डेविड एलेक्जेंडर ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि मलबे में लोगों के जीवित मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। सर्द मौसम ने मलबे में दबे लोगों के जीवित बचने की संभावना और घटा दी है। क्षेत्र में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया गया है। सीरिया में, मानवीय सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहायता प्रदान करने में विफल रहा है। 

तुर्की-सीरिया सीमा का दौरा कर रहे मार्टिन ने कहा, ‘‘सीरियाई नागरिक अंतराष्ट्रीय सहायता का इंतजार कर रहे हैं, जो अब तक नहीं पहुंची है।’’ बचाव समूह व्हाइट हेलमेट्स के मुताबिक, सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मृतक संख्या बढ़कर 2,166 हो गई है। सीरिया में भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या शनिवार को 3,553 थी। वहीं, रविवार को तुर्की में कुल मृतक संख्या 29,605 थी। सीरिया की राजधानी दमिश्क में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि संघर्ष, कोविड, हैजा, आर्थिक संकट और अब भूकंप ने मानवीय त्रासदी बढ़ा दी है।

टॅग्स :तुर्कीसीरियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव