लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में फिर से खुलेंगे 300 से अधिक स्कूल

By भाषा | Updated: August 23, 2021 11:26 IST

Open in App

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त क्षेत्रों में 300 से अधिक स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए फिर से खोले जाने की अनुमति दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा आठ अगस्त को जारी किए गए कोविड​​-19 संबंधी नए दिशानिर्देशों के तहत आइजोल नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के बाहर स्थित उन इलाकों में स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई, जहां कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नौ अगस्त को एक आदेश जारी किया था जिसमें उपायुक्तों से पूर्व में परामर्श करके संक्रमणमुक्त कस्बों और गांवों में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स ललरिंचना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आइजोल जिले सहित सात जिलों के कम से कम 376 स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर स्कूलों ने नियमित कक्षाएं शुरू कर दी हैं, जबकि खौजौल जिले में 27 और स्कूल सोमवार से पुन: खोले जाएंगे। ललरिंचना ने कहा कि जिन स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, उनमें से अधिकतर स्कूल दूरदराज के गांवों में स्थित हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों में स्कूल फिर से खुलने से उन छात्रों को काफी मदद मिली है, जिनकी इंटरनेट तक पहुंच नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले अब भी हैं, वहां के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण पिछले साल मार्च से स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। पिछले साल नवंबर से संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद, इस साल 22 जनवरी को कुछ कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले गए थे, लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर के कारण स्कूल अप्रैल से फिर से बंद कर दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टKarnataka News: गुरुकुल आवासीय स्कूल में सो रहे छात्रों पर सहपाठी ने किया हमला, लोहे की रॉड से मारा, 1 की मौत

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBihar: स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी छात्रों की तबीयत, 70 से ज्यादा बच्चों की हालत खराब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब