लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28 हजार से अधिक नए मामले, मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार संक्रमित, जानें अन्य राज्यों का कोरोना अपडेट

By अनुराग आनंद | Updated: March 24, 2021 07:12 IST

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मंगलवार को वह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं।केरल में कोविड-19 के 1,985 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई: देश के कई राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं। अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों से यह जानकारी मिली है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28,699 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना संक्रमित-

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मंगलवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। यह दूसरी बार है जब सामाजिक न्याय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले वह पिछले साल जून में संक्रमित हो गए थे। 

कर्नाटक व केरल में कोरोना वायरस अपडेट-

कर्नाटक में चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि कर्नाटक में अभी 15,595 मरीजों का उपचार चल रहा है। केरल में कोविड-19 के 1,985 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,517 हो गई।

ओडिशा व आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस अपडेट-

ओडिशा में कोविड-19 के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 3,39,076 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां अब 898 मरीजों का उपचार चल रहा है। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 492 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 2,616 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 157 नए मामले सामने आए-

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 157 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,679 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यहां अब 1,410 मरीजों का उपचार चल रहा है। सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 6,208 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 42 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रकेरलआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब