लाइव न्यूज़ :

बिहार: 20 से ज्यादा IPS अधिकारियों का किया गया तबादला

By भाषा | Updated: January 2, 2020 06:02 IST

पटना जिले में बाढ उपसंभाग की बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गौरव मंगला की जगह ली है जिनका वैशाली स्थानांतरण किया गया है। लिपि सिंह उत्तर प्रदेर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं और राज्यसभा में कुमार की पार्टी जद(यू) के नेता हैं।

Open in App

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार सरकार ने बुधवार को 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

पटना जिले में बाढ उपसंभाग की बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गौरव मंगला की जगह ली है जिनका वैशाली स्थानांतरण किया गया है। लिपि सिंह उत्तर प्रदेर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं और राज्यसभा में कुमार की पार्टी जद(यू) के नेता हैं।

लिपि सिंह ने मोकामा के विवादास्पद विधायक अनंत सिंह के घर से स्वचालित राइफल और ग्रेनेड बरामद किये जाने में अहम भूमिका निभायी थी।

पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) बनायी गयी हैं। उनकी जगह उपेंद्र शर्मा ने ली है, जो फिलहाल पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमित कुमार से रेलवे का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। यह प्रभार अब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद को दिया गया है। दारद दरभंगा में पदस्थापित हैं।

बजट, अपील, कल्याण और बिहार मिलिट्री पुलिस के अतिरिक्त प्रभार को संभालने के लिए मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पारस नाथ को गया से पटना बुला लिया गया है।

सीआईडी के आईजी अजिताभ को दरभंगा भेजा गया है जबकि विशेष निगरानी का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक (मद्यनिषेध) रत्न संजय कटियार की जगह अमृत राज ने ली है, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। कटियार ने पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी एवं कमजोर तबके) का पदभार संभाला है। इसी तरह और कई तबादले किये गये हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब