राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.19 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र

By भाषा | Published: June 8, 2021 02:45 PM2021-06-08T14:45:57+5:302021-06-08T14:45:57+5:30

More than 1.19 crore vaccine doses still available with states, union territories: Center | राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.19 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.19 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध : केंद्र

नयी दिल्ली, आठ जून राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.19 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना बाकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

भारत सरकार की ओर से (निशुल्क माध्यम से) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी हैं। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से बर्बाद हुए टीके समेत कुल 23,47,43,489 खुराकों की खपत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1,19,46,925 खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 1.19 crore vaccine doses still available with states, union territories: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे