लाइव न्यूज़ :

बिहार: नवोदय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 100 से अधिक बच्चे बीमार, मामले की होगी जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2018 20:34 IST

खाने के बाद रात 12 बजे से बच्चों ने पेट मे दर्द, बुखार एवं उल्टी की शिकायत की। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया।

Open in App

पटना. 13 जुलाई: बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विषाक्‍त भोजन खाने से रात में सौ से अधिक बच्‍चे बीमार हो गए। घटना के बाद सभी को सुबह आनन-फानन में अस्‍पताल भेजा गया। बीमार बच्चों में करीब दो दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात विद्यालय में रात का खाना खाने के बाद लगभग सौ से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गये। सभी का इलाज के लिए बडहिया रेफरल अस्पताल में भर्जी कराया गया। बच्‍चों के अनुसार उन्‍होंने रात के फ्राय चावल तथा पनीर व आलू की सब्जी खाई थी। खाने के बाद रात 12 बजे से बच्चों ने पेट मे दर्द, बुखार एवं उल्टी की शिकायत की। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि वहां मेडिकल सुविधा का अभाव दिखा। गंभीर बच्‍चों को सदर अस्‍पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिला। सुबह में जब घटना की खबर मीडिया में आई, तब प्रशासन गंभीर हुआ।

जिलाधिकारी सौभेंद्र कुमार के अनुसार उन्‍होंने मौके पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस भेज दिए हैं। सौभेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जिन बच्चों का स्वास्थ्य अधिक खराब हैं। उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हों। डीएम ने कहा कि जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस