लाइव न्यूज़ :

को-विन वेबसाइट पर दोपहर एक बजे तक 10 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया: मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए को-विन वेबसाइट पर सोमवार अपराह्न एक बजे तक, 10 लाख से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीकरण कराया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सोमवार को सुबह नौ बजे से को-विन वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हुआ जिसके बाद लोगों ने पंजीकरण के दौरान आने वाली दिक्कतों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

मंत्रालय की ओर से दोपहर को स्पष्ट किया गया कि ‘प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध को-विन ऐप केवल ‘एडमिनिस्ट्रेटरों’ के इस्तेमाल के लिए है और टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की सुविधा वेबसाइट पर दी गई है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन पोर्टल के जरिये की जा सकती है। लाभार्थियों के लिए कोई भी को-विन ऐप नहीं है। प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप एडमिनिस्ट्रेटरों के लिए है।”

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त में टीका लगाया गया और निजी केंद्रों पर प्रति व्यक्ति टीके की प्रति खुराक का दाम 250 रुपये रखा गया है।

केंद्र सरकार के अनुसार, निजी अस्पताल 250 रुपये से अधिक नहीं ले सकते।

नागरिक, टीका लगवाने के लिए को-विन वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने इच्छा से टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं और ‘स्लॉट’ की उपलब्धता के आधार पर बुकिंग करा सकते हैं।

सोमवार से देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है।

इसके साथ ही 45 से 59 साल तक की आयु के उन लोगों को भी टीका दिया जा रहा है जो किसी रोग से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब