लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद: पुलिस और मेडिकल टीम पर हमला करने के मामले में 17 लोग गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी शामिल, ड्रोन की मदद से हुई आरोपियों की पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2020 08:54 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67 नए मरीज आए हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल 727 केस हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।मुरादाबाद पुलिस-मेडिकल टीम पर हमला: वारदात में एक डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ के तीन लोग जख्मी हो गए।

मुरादाबाद:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार (15 अप्रैल) को कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति को पृथकवास में रखने के लिए ले जाने आई एक मेडिकल टीम पर लोगों के पथराव में 4 लोग जख्मी हो गए। इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस ड्रोन की मदद से आरोपियों की पहचान की

 पुलिस ने आरोपियों की पहचान ड्रोन कैमरे की मदद से की है। लॉकडाउन की वजह से यूपी में पुलिस ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़े गए लोगों की पहचान की गई थी।  घटनास्थल के पास महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए थे। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को पृथक केंद्र ले जाने के लिए आई एक मेडिकल टीम और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इस वारदात में एक डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ के तीन लोग जख्मी हो गए। इस मामले में मुरादाबाद के नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज करके 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावरों पर NSA के तहत कार्रवाई के दिए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के आदेश देते हुए कहा कि पथराव में हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई इन आरोपियों से की जाए। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिलिंद गर्ग ने बताया कि एक मेडिकल टीम कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को लेकर जा रही थी। तभी अचानक आई भीड़ ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया। वे कोरोना वायरस संक्रमित उस व्यक्ति को ले जाने से रोक रहे थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडियायोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी