लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद: कोरोना संदिग्ध की जांच करने पहुंची मेडिकल टीम व पुलिस पर पत्थरबाजी, कुछ घायल, CM योगी ने NSA के तहत कार्रवाई के दिए थे आदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2020 14:54 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की स्थिति किसी भी नागरिक को हिरासत में लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया भीड़ ने अचानक उनपर हमला शुरू किया। उत्तर प्रदेश में अब तक 660 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में कुछ लोगों ने संभवत कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित एक व्यक्ति को लेने गई मेडिकल टीम और पुलिस पर पथराव किया। कोरोना संदिग्ध की जांच करने के लिए इलाके में मेडिकल टीम और पुलिस गई थी। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया  "जब हमारी टीम मरीज के साथ एम्बुलेंस में सवार हुई तो अचानक भीड़ उमड़ी और पथराव शुरू कर दिया। कुछ डॉक्टर अभी भी वहीं हैं। हम घायल हैं। 

सीएम योगी ने कोरोना फाइटर पर हमला करने वालों पर NSA के तहत कार्रवाई के आदेश दिए थे 

उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ ने राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस और डॉक्टर पर हमला करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 3 अप्रैल को आदेश जारी किए थे कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में कहीं भी पुलिस कर्मियों या डॉक्टरों पर हमला हुआ तो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) क्या है? 

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की स्थिति किसी भी नागरिक को हिरासत में लिया जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत किसी को भी एक साल तक के लिए जेल में रखा जा सकता है। राज्य सरकार को लेकिन कार्रवाई के बाद बताना होता है कि उक्त शख्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA) के तहत कार्रवाई की है। इस कानून के तहत एक प्रावधान यह भी है कि बिना आरोप तय किए किसी को भी 10 दिनों तक जेल में रखा जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना के  660 मरीज, पांच लोगों की मौत, 50 लोग हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में अब तक 660 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।राज्य में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई है, इसमें बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर, वाराणसी और आगरा के एक-एक लोग शामिल हैं ।'' वहीं 50 लोग कोविड-29 से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए