लाइव न्यूज़ :

मानसून की बारिश से आखिरकार भीगा राजस्थान, कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 21:07 IST

भीषण गर्मी से परेशान राजस्थान के लोगों पर रविवार को मानसून मेहरबान हो उठा। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी से परेशान राजस्थान के लोगों पर रविवार को मानसून मेहरबान हो उठा। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में देर शाम तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

भीषण गर्मी से परेशान राजस्थान के लोगों पर रविवार को मानसून मेहरबान हो उठा। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में देर शाम तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया। राजधानी जयपुर में रविवार देर शाम आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो काफी देर तक चला। उन्होंने बताया कि जयपुर में अधिकतम 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विभाग के अनुसार, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक बूंदी में 23 मिलीमीटर, अजमेर में 11 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर, कोटा में 7.8 मिलीमीटर, गंगानगर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढने की अनुकूल परिस्थितयां बनी हुई है। आगामी 24-48 घंटों में कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। 

उन्होंने बताया कि जयपुर सम्भाग में आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की सम्भावना है। बीकानेर सम्भाग के जिलों में आगामी 48 घंटों में उमस भरी गर्मी के जारी रहने व तत्पश्चात बारिश की गतिविधियों में बढोतरी की संभावना है। 

टॅग्स :मानसूनराजस्थानमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर