लाइव न्यूज़ :

केरल में दो दिन की देरी से पहुंचा मानसून, कई क्षेत्रों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम तीन जून दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही बृहस्पतिवार को राज्य के कई क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों में भी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार से शनिवार तक केरल के कुछ इलाकों में सात से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

इस बार मानसून दो दिन की देरी से पहुंचा है। आम तौर पर चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत केरल में एक जून से होती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, ‘‘ केरल के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है।’’

मानसून की औपचारिक शुरुआत के लिए आवश्यक मानदंड के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि बारिश दर्ज करने वाले 14 वर्षा निगरानी केन्द्रों में से 60 प्रतिशत से अधिक केन्द्रों ने पिछले दो दिन के दौरान 2.5 मिलीमीटर अथवा उससे अधिक वर्षा दर्ज की है।

आईएमडी की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक अगले दो दिन के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों और लक्षद्वीप, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के कुछ अन्य हिस्सों, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और रायलसीमा के अलावा दक्षिण तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

पिछले छह वर्षों के दौरान यह तीसरी बार है जब मानसून देर से पहुंचा है। इससे पहले 2016 और 2019 में मानसून ने आठ जून को केरल में दस्तक दी थी।

आईएमडी ने इससे पहले मानसून के 31 मई तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया था।

कायमकुलम (अलापुझा जिला), व्यथिरी (वायनाड) और चिमोनी (त्रिशूर) में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि कोल्लम, कुप्पडी और विलांगनकुन्नू में दो-दो सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पठानमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इदुक्की, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड समेत आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र