लाइव न्यूज़ :

ईडी की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सेंट्रल जेल गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2024 16:12 IST

Money Laundering Case Hemant Soren Live News: ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से बरियातू की विवादित जमीन के अलावा चल और अचल संपत्ति, ट्रांसफर पोस्टिंग के अलावा अवैध खनन को लेकर भी पूछताछ की है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई थी।ईडी के यह भी दावा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।

Money Laundering Case Hemant Soren Live News: रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ईडी की हिरासत में थे। ईडी की रिमांड की अवधि समाप्त हो जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार भेज दिया। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने यह जानकारी दी। होटवार जेल में हेमंत सोरेन को अपर डिविजन सेल में रखा जाएगा। इससे पहले बुधवार को हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई थी।

 बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से बरियातू की विवादित जमीन के अलावा चल और अचल संपत्ति, ट्रांसफर पोस्टिंग के अलावा अवैध खनन को लेकर भी पूछताछ की है। ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में दिए आवेदन में हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था कि वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी के यह भी दावा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।

पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गुरुवार को सुबह हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। कोर्ट में यह आदेश दिया था कि ईडी की रिमांड में हेमंत सोरेन अपने परिवारजन और वकील से आधे घंटे मिल सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।”

सोरेन को अदालत से रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) ने 31 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था। दो फरवरी को, अदालत ने सोरेन को पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos