लाइव न्यूज़ :

मोदी रविवार को असम, पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी असम में जहां दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गो व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘‘असोम माला’’ योजना की शुरुआत करेंगे वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास रखेंगे।

इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का यह दूसरा दौरा होगा ।

पीएमओ के बयान के मुताबिक विश्वनाथ और चराइदेव में 1100 करोड़ रुपये की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता का बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?