लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के मंत्री ने किया दावा- मनमोहन सिंह सरकार चाहती थी राफेल सौदे में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी बने 'बिचौलिया'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 21:10 IST

कांग्रेस का आरोप है कि 59 हजार करोड़ रुपये का राफेल डील में नरेंद्र मोदी सरकार ने जानबूझकर कारोबारी अनिल अंबानी को ठेका दिलवाया। हालाँकि केंद्र सरकार ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर: नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया है कि मनमोहन सिंह सरकार में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और संजय भंडारी की कंपनी को राफेल सौदे में 'बिचौलिये' की भूमिका देना चाहती थी। शेखावत ने सोमवार को कहा, "संजय भंडारी की कंपनी और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को यूपीए बिचौलिये के तौर इस्तेमाल करना चाहती थी। जब ये नहीं हो सका तो आज कांग्रेस इस डील को खत्म करके उसका बदला लेना चाहती है।" 

संजय भंडारी रक्षा सौदों में बिचौलिये की भूमिक निभाता है। भंडारी ऑफसेट इंडिया सलूशंस (OIS) का मुख्य प्रमोटर है। भंडारी पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भंडारी की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी।

फ्रांस की रक्षा कंपनी दसाल्ट से भारत सरकार ने 36 राफेल विमानों के लिए 59 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल विमान का सौदा दिलवाया। राहुल का आरोप है कि राफेल सौदे में बीजेपी सरकार ने घोटाला किया है।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राफेल डील में 30 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार ने विपक्ष के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता सुरेश नकुआ ने भी सोमवार को आरोप लगाया कि "फ्रांस सरकार को राफेल डील में वाड्रा और भंडारी की कंपनी को निविदा पर विचार करने के लिए 'पुरजोर निर्देश' मिले थे क्योंकि रक्षा सौदे के तहत कंपनी को कुल सौदे का 30 प्रतिशत भारत में निवेश करना था। (मेक इन इंडिया योजना के तहत रक्षा सौदों में विदेशी कंपनियों को 50 फीसदी राशि भारत में निवेश करनी होगी।)" 

 

कांग्रेस राफेल डील पर ज्वाइंट पर्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाने की माँग कर रही है जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ठुकरा चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भी जेपीसी की माँग करते हुए कहा, "जेपीसी बना दीजिए सच सामने आ जाएगा। लेकिन अरुण जेटली जी और उनेक बॉस नरेंद्र मोदी जी ये काम नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी जी बड़े बड़े भाषण देते हैं लेकिन राफेल या अनिल अंबानी पर एक शब्द कभी नहीं बोलते।"

टॅग्स :राफेल सौदारॉबर्ट वाड्रानरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव