लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है....पेंसिल-रबर और मैगी के भी बढ़ा दिए हैं दाम,' PM Modi को 6 साल की कृति दुबे की चिट्ठी वायरल

By आजाद खान | Updated: August 1, 2022 11:10 IST

आपको बता दें कि छह साल की बच्ची ने पेंसिल, रबर और मैगी के बढ़ी कीमत के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे इसकी शिकायत की है। शिकायत के बाद एसडीएम द्वारा बच्ची की मदद करनी की भी बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को महंगाई को लेकर एक छह साल की बच्ची ने पत्र लिखा है। पत्र में बच्ची ने पेंसिल, रबर और मैगी के बढ़ी कीमत के बारे में शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद एसडीएम से मदद मिलने की बात सामने आई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की एक छह साल की छोटी बच्ची का पत्र वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी से महंगाई के कारण हो रही परेशानियों का जिक्र करती है। इस बच्ची का नाम कृति दुबे है और इसके पिता पेशे से वकील है। 

महंगाई से परेशान होकर कृति ने पीएम मोदी को पत्र लिखा और उन्हें पेंसिल, रबर यहां तक की मैगी के दाम भी बढ़ाने को लेकर शिकायत की है। इस छोटी बच्ची का पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

पत्र में बच्ची ने क्या लिखा है

महंगाई को लेकर पीएम मोदी से शिकायत करते हुए कृति दुबे ने एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कृति दुबे ने कहा है, 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम  मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है। और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं।'

बच्ची के पिता ने क्या कहा

कृति दुबे द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र पर उसके पिता ने कहा है कि यह मेरी बेटी की मन की बात है। इस पर पिता ने आगे कहा, "यह मेरी बेटी की 'मन की बात' है। वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा।"

बच्ची की मदद के लिए एसडीएम आइ सामने 

बच्ची का पत्र वायरल होने के बाद छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने उसकी मदद करने को कहा है। मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसका पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे।" 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीDistrict Magistrateउत्तर प्रदेशमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप