लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमलाः पीएम मोदी ने फिर कहा, सेना को मुंहतोड़ जवाब का समय, जगह और तरीका तय करने की छूट

By भाषा | Updated: February 15, 2019 16:08 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा में आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा तथा सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई, समय, स्थान और स्वरूप तय करने की पूरी इजाजत दी गई है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पुलवामा में आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा तथा सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई, समय, स्थान और स्वरूप तय करने की पूरी इजाजत दी गई है।

प्रधानमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा , ‘‘ आज देश बहुत ही उद्वेलित और दुःखी है। पुलवामा में आतंकियों ने जो कायरतापूर्ण हमला किया है, उससे पूरे देश में आक्रोश है। मैं साफ़ कह देना चाहता हूं कि हमारे वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’’

मोदी ने कहा कि हमारे पडोसी देश के लिए रोजमर्रा का खर्चा तक चलाना मुश्किल हो गया है, वह दुनिया में भीख का कटोरा लेकर घूम रहा है। पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, वह हमें भी बदहाल करना चाहता है। लेकिन उसके इस मंसूबे का हम सब देशवासी मिलकर मुंहतोड़ जवाब देंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है । ’’ आतंकवादियों एवं उनके सरपरस्तों को कड़ा संदेश देते हुए मोदी ने कहा कि आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलवामा हमले के गुनाहगारों को उनके किये की सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है। आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा ।’’ उन्होंने कहा कि ये धरती गवाह है कि मां भारती की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। ये धरती मणिकर्णिका के शौर्य की भूमि है जिन्होंने झांसी की रानी के रूप में देश की आजादी के आंदोलन को नई प्रेरणा दी ।प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने यहां रक्षा कारिडोर के उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के संबंध में कहा कि अब बुंदेलखंड को देश की सुरक्षा और विकास का कॉरिडोर बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। झांसी से आगरा तक बन रहा यह डिफेंस कॉरिडोर देश को सशक्त करने के साथ ही बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos