लाइव न्यूज़ :

Modi 2.0 के 100 दिन पूरे: मोदी सरकार का नेक्सट लेवल 'इज आफॅ लीविंग', जावड़ेकर ने पेश किया फ्यूचर प्लान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 9, 2019 08:52 IST

जावड़ेकर ने आम आदमी के जीवन को सुगम और आसान बनाने की योजनाओं की एक तस्वीर भी पेश की और यह साफ कर दिया कि मोदी सरकार राजनीति में वह कदम उठाने वाली है, जिससे आने वाले दिनों में दूसरे दल उनकी टक्कर से स्वयं बाहर हो जाऐंगे.

Open in App
ठळक मुद्देजावड़ेकर ने आम आदमी के जीवन को सुगम और आसान बनाने की योजनाओं की एक तस्वीर भी पेश की केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 100 दिन में सबसे ज्यादा और प्रभावी फैसले करने वाली यह देश की पहली सरकार है.

संतोष ठाकुर/नितिन अग्रवाल

मोदी सरकार 2.0 के 100 दिनों का हिसाब दे रहे केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जवाड़ेकर ने फ्यूचर प्लान पेश करते हुए कहा, ''सरकार आम आदमी के जीवन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती है, 'इज ऑफ लीविंग'. जिसके तहत आने वाले दिनों में इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा.

साथ ही लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए जरूरी सेवाओं को भी सुलभ किया जाएगा. जावड़ेकर ने आम आदमी के जीवन को सुगम और आसान बनाने की योजनाओं की एक तस्वीर भी पेश की और यह साफ कर दिया कि मोदी सरकार राजनीति में वह कदम उठाने वाली है, जिससे आने वाले दिनों में दूसरे दल उनकी टक्कर से स्वयं बाहर हो जाऐंगे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 100 दिन में सबसे ज्यादा और प्रभावी फैसले करने वाली यह देश की पहली सरकार है. कई ऐसे फैसले किए हैं, जो मील का पत्थर साबित होंगे.

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और लेह-लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने को मोदी सरकार का सबसे अहम फैसला बताया.

उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर अलग थलग पड़ा था. लोगों को हर कानून का फायदा नहीं मिलता था लेकिन अब सूचना, शिक्षा का अधिकार और अन्य कानूनों के फायदे वहां मिलना शुरू हो गए हैं.

लंबे समय बाद घाटी में शांति उन्होंने कहा कि एक छोटी आतंकी घटना को छोड़कर इस फैसले के 35 दिन के भीतर न गोली चली, न आंसू गैस छोड़ी गई और न ही किसी को जान गंवानी पड़ी.

90 के दशक में आतंकवाद की शुरुआत के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने लंबे समय तक राज्य में पूरी तरह से शांति कायम है.

राज्य में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. अब केवल 14-15 पुलिस थाना क्षेत्रों में ही धारा 144 लागू है. उन्होंने कहा कि इससे कश्मीर में तेजी से विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेगे.

इस मामले को पाकिस्तान ने यूएन से लेकर कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इसे उठाने की कोशिश की लेकिन पूरी दुनिया भारत के फैसले के साथ खड़ी रही.

मुस्लिम महिलाओं को मिला न्याय

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने संवेदनशीलता से फैसले लिए हैं. तीन तलाक कानून को मुस्लिम महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय करार देते हुए उन्होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति के चलते लंबे समय से उन्हें अधिकार नहीं मिल रहा था. लेकिन मोदी सरकार ने 100 दिन के भीतर तीन तलाक से पीडि़त महिलाओं को सामाजिक न्याय दिया गया है.

बढ़ाई भारत की साख

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फैसलों के चलते भारत की साख तेजी से बढ़ी है. इससे आज सारे देश हमारे साथ खड़े होने को तैयार हैं, जो देश पहले भारत को नहीं बुलाते थे वह भी आज देश को सम्मान के साथ बुलाते हैं. ऐसे देश आज ने केवल जम्मू-कश्मीर पर लिए फैसलों पर देश के साथ खड़े रहे बल्कि सैन्य जरूरतों के लिए में भी सहयोग कर रहे हैं.

टॅग्स :मोदी सरकारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया