लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक बॉर्डर पर पुराने तारों को हटाकर 'स्मार्ट फेंसिंग' करेगी मोदी सरकार, घुसपैठ रोकने के लिए हाईटेक इंतजाम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 15:01 IST

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने पाकिस्तानी सेना को अलर्ट किया था कि हो सकता है भारतीय सेना कोई नए ऑपरेशन की प्लानिंग कर रहा हो।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्ट फेंसिंग के बाद सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।सेंसर वाली फेंस पर कोई ऑब्जेक्ट आने पर ये अलार्म देती है और सायरन बजने लगता है।

भारत सरकार सीमा पर पुराने तारों को हटाकर 'स्मार्ट फेंसिंग' करने की तैयारी कर रही है। ये फेंस अधिक प्रभावी और एंटी-कट होंगे। यानी घुसपैठिए अब इन तारों को आसानी से काटकर देश की सीमा में दाखिल नहीं हो सकते। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएसएफ सूत्रों के हवाले से ये खबर जारी की है। भारत के इस कदम ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

'द वीक' की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के आईएसपीआर और प्रवक्ता आसिफ गफूर ने एलओसी पर भारत की फेंसिंग हटाने का मुद्दा उठाया था। गफूर ने पाकिस्तानी सेना को अलर्ट किया था कि हो सकता है भारतीय सेना कोई नए ऑपरेशन की प्लानिंग कर रहा हो।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत पाकिस्तान सीमा पर 2300 किमी में पुरानी तारों को हटाकर स्मार्ट फेंसिंग की जाएगी। इसमें सेंसर लगे होंगे और आसानी से काटा भी नहीं जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ जगहों पर काम शुरू भी किया जा चुका है और पुरानी तारों की जगह सेंसर वाली नई फेंसिंग की जा रही है।

स्मार्ट फेंसिंग के बाद सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं पर लगाम लग सकेगी। सेंसर वाली फेंस पर कोई ऑब्जेक्ट आने पर ये अलार्म देती है और सायरन बजने लगता है। इस स्मार्ट फेंस को बीएसएफ बनाएगी जो देश की पहली सुरक्षा लाइन है।

टॅग्स :एलओसीसीमा सुरक्षा बलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया