लाइव न्यूज़ :

भारत के किसानों पर खेती का पश्चिमी मॉडल थोपना चाहती है मोदी सरकार : शिवपाल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:35 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसम्बर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर नये कृषि कानूनों के जरिये भारत के किसानों पर खेती के पाश्चात्य मॉडल को थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

शिवपाल ने यहां एक बयान में कहा ''केन्द्र सरकार नये कानूनों के जरिये हमारे किसानों पर कृषि का पश्चिमी मॉडल थोपना चाहती है लेकिन सरकार यह बात भूल जाती है कि हमारे किसानों की तुलना विदेशी किसानों से नहीं हो सकती।''

उन्होंने कहा ''क्योंकि हमारे यहां भूमि-जनसंख्या अनुपात पश्चिमी देशों से अलग है और हमारे यहां खेती-किसानी जीवनयापन करने का साधन है, वहीं पश्चिमी देशों में यह व्यवसाय है। किसान अपने जिले में अपनी फसल नहीं बेच पाता है, वह राज्य या दूसरे जिले में कैसे बेच पायेगा। दूर मंडियों में फसल ले जाने में खर्च भी आयेगा।''

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाने वाले पंजाब और हरियाणा के किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद उन पर आंसू गैस, लाठी चार्ज के अलावा पानी की बौछारें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं पर ऐसा ‘अमानवीय अत्याचार’ करने वालों को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जन आकांक्षा के दमन और लाठीचार्ज के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने मांग की कि केंद्र किसानों और विपक्ष की आम सहमति के बिना बनाए गए इन कानूनों पर पुनर्विचार करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब