लाइव न्यूज़ :

चुनावी बॉन्ड को तुरंत खत्म करे मोदी सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:26 IST

Open in App

जयपुर, 27 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी बॉन्ड को देश में काले धन को बढ़ावा देने वाला करार देते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार इसे तत्काल खत्म करे।

गहलोत ने इस संबंध में कई ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक और विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद मोदी सरकार कालेधन को सफेद करने के लिए चुनावी बॉन्ड लेकर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजर्व बैंक गवर्नर ने साफ कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड से मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा मिल सकता है।’’

गहलोत ने ट्वीट में कहा कि 2017-18 में इलेक्टोरल बॉन्ड का 95 फीसदी चंदा भाजपा को ही मिला। उन्होंने कहा, ‘‘2019 में चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में कहा था कि चुनावी बॉन्ड पार्टियों को मिलने वाले चंदे की पारदर्शिता को खत्म कर देगा लेकिन अब आयोग का रुख नरम हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार को अविलंब कालेधन को बढ़ा रहे चुनावी बॉन्ड को खत्म करना चाहिए। सिर्फ इससे ही काम नहीं चलेगा। उच्चतम न्यायालय को चुनावी बॉन्ड पर दायर याचिका को एक तार्किक निष्कर्ष तक ले जाकर एक ऐसा तरीका बनाना चाहिए जिससे राजनीतिक पार्टियों की वित्तपोषण में पारदर्शिता आए।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि वह कालाधन खत्म करेंगे लेकिन ना तो वो विदेश से कालाधन ला सके और ना ही नोटबंदी से कालाधन कम हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम