लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने बंदरों की नसबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को लगाई फटकार

By भाषा | Updated: March 22, 2018 20:18 IST

अदालत ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र को फटकार लगायी है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च: दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरूवार (22 मार्च) कहा कि बंदर हर दिन प्रजनन करते रहेंगे और वे आधिकारिक बैठकों का इंतजार नहीं करेंगे। अदालत ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र को फटकार लगायी। उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानीऔर देश के दूसरे हिस्सों में बंदरों की बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए, जिससे लोगों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, उन की नसबंदी की खातिर टीके आयात करने को लेकर तैयार होने या नहीं होने के बारे में साफ जवाब नहीं देने पर केन्द्र सरकार को फटकार लगायी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि बंदरों की समस्या से निपटने के लिए2001 में जनहित याचिका दायर की गयी थी लेकिन17 साल बाद भी केंद्र ने अब तक यह फैसला नहीं लिया है कि मुद्दे से निपटने की जिम्मेदारी किस मंत्रालय की है।

इससे पहले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर आचार्य ने अदालत से कहा कि टीके के आयात के मुद्दे पर सरकार से निर्देश लेने के लिए उन्हें और समय चाहिए क्योंकि इसपर‘‘ रातों रात’’ फैसला नहीं लिया जा सकता।

इसके बाद पीठ ने कड़ी टिप्पणी की। उसने कहा, ‘‘ हम चर्चा या बैठक नहीं बल्कि कार्रवाई चाहते हैं। बंदर आपकी बैठकों का इंतजार करते नहीं रहेंगे। वे हर दिन प्रजनन कर रहे हैं। यहहर घंटे की समस्या है और इसमें देरी नहीं की जानी चाहिए। लोग असोला अभयारण्य के पास पूरे के पूरे मोहल्ले खाली कर रहे हैं जहां उनका पुनर्वास किया गया था।’’

पीठ ने कहा, ‘‘ चर्चाएं और बैठक अब खत्म हो जानी चाहिए थीं। अगर आप ऐसे ही चलते रहें तो मामला और18 साल तक चलता रहेगा।’’ अदालत ने साथ ही कहा कि वह‘‘ सरकार से उसका काम कराने में निराशाजनक रूप से नाकाम हो रही है।’’

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया