लाइव न्यूज़ :

चुनावी सफलता के बाद मोदी सरकार डिजिटल गांव 2.0 शुरू करने की तैयारी में

By संतोष ठाकुर | Updated: May 29, 2019 07:58 IST

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा ने जो 303 सीटें जीती हैं उनमें से 274 संसदीय क्षेत्रों में डिजिटल गांव थे. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय योजना तैयार कर रहा है.

28 मई एक बार फिर चुनकर आई नरेंद्र मोदी सरकार ने अगले कार्यकाल में डिजिटल गांव 2.0 शुरू करने की तैयारी में है. इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय योजना तैयार कर रहा है. डिजिटल गांव प्रथम के इस विस्तार को लेकर उत्साह इसलिए है क्योंकि भाजपा ने जो 303 सीटें जीती हैं उनमें से 274 संसदीय क्षेत्रों में डिजिटल गांव थे. जहां से एकल खिड़की योजना के तहत लोगों को बिना शहर, ब्लॉक जाए ही सभी सरकारी सेवाएं उनके गांव में मिल रही हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निकाय कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की ओर से बनाए जा रहे डिजिटल गांवों में ऐसे केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर गांव वाले बैंकिंग और पेंशन सेवा के साथ ही अपने और अपने पशुओं के लिए टेली-मेडिसन सुविधा समेत प्रतियोगी परीक्षा के फॉर्म भरने, सरकारी दस्तावेजों की प्रतिलिपि, बिजली-पानी के बिल भरने की सुविधा हासिल कर सकते हैं. इग्नू सहित कई विश्वविद्यालयों, ओपन स्कूल में प्रवेश के फॉर्म भी यहां से भरे जा सकते हैं. इन डिजिटल गांवों से न केवल बड़े राज्य बल्कि पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सरकारी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है.

टॅग्स :मोदी सरकारडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन