लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कहा, हम एनडीए के साथ, बिहार सीएम को राजी करने में नाकाम रहे अमित शाह

By भाषा | Updated: May 31, 2019 19:28 IST

कुमार ने कहा कि उन्होंने जद-यू पदाधिकारियों और पार्टी सांसदों के साथ विचार किया। पार्टी के लोकसभा में 16 और राज्यसभा में छह सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्वसम्मत राय थी कि हमें मंत्रिपरिषद से बाहर रहना चाहिए। हर किसी ने महसूस किया कि गठबंधन सरकार में अनुपातिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने कहा कि उन्होंने शाह से यह नहीं कहा कि वह कितने मंत्री पद चाहते हैं।कुमार ने कहा कि भाजपा महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उस रात उनसे मुलाकात की और फिर वही प्रस्ताव दिया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बार-बार प्रयास किया कि नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट में जद-यू के लिए एक मंत्री पद के प्रस्ताव को स्वीकार कर लें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को ठुकराते हुए अपनी पार्टी के लिए अनुपातिक प्रतिनिधित्व पर जोर दिया।

कुमार प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार को पटना लौटे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई ‘‘तकरार’’ नहीं है और मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होने का फैसला किया गया क्योंकि वहां उनकी पार्टी की उपस्थिति सिर्फ ‘‘सांकेतिक’’ होती।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि शाह से उनकी 28 मई को बातचीत हुयी थी जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह सरकार के गठन पर चर्चा के लिए अगले दिन मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की नयी दिल्ली में मुलाकात हुयी जहां शाह ने उनसे कहा कि उनकी पार्टी राजग के सभी सहयोगियों के साथ सत्ता की हिस्सेदारी करनी चाहती है।

उन्होंने सुझाव दिया कि जद-यू एक मंत्री के प्रस्ताव को स्वीकार कर ले। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनकी बात सुनता रहा और महसूस किया कि यह सरकार में जद-यू के लिए सांकेतिक उपस्थिति होती। मैं वैसा नहीं चाहता था। फिर भी, जब उन्होंने जोर दिया, मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी पार्टी से मशविरा करूंगा और फिर उनसे बात करूंगा।’’

कुमार ने कहा कि उन्होंने जद-यू पदाधिकारियों और पार्टी सांसदों के साथ विचार किया। पार्टी के लोकसभा में 16 और राज्यसभा में छह सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्वसम्मत राय थी कि हमें मंत्रिपरिषद से बाहर रहना चाहिए। हर किसी ने महसूस किया कि गठबंधन सरकार में अनुपातिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

कुमार ने कहा कि उन्होंने शाह से यह नहीं कहा कि वह कितने मंत्री पद चाहते हैं। कुमार ने कहा कि भाजपा महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उस रात उनसे मुलाकात की और फिर वही प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि शाह ने अगली सुबह उन्हें फिर फोन किया। ‘‘मैंने वही जवाब दिया जो मैंने भाजपा महासचिव को दिया था। हम भले ही सरकार का हिस्सा नहीं रहे लेकिन हम दृढ़ता से इसके साथ हैं।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारनीतीश कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों