लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग उपाध्यक्ष बोले, घर लौट रहे बेरोजगार श्रमिकों को नकद पैसे ट्रांसफर करने पर सरकार कर सकती है विचार

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:46 IST

पिछले सप्ताह सरकार ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इसमें गरीबों को मुफ्त अनाज और रसोई गैस उपलब्ध कराना शामिल है।

Open in App

सरकार कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण प्रभावित प्रवासी समेत बेरोजगार कामगारों को सीधे नकद अंतरण करने के सुझाव पर विचार कर सकती है। देशव्यापी बंद के कारण इन लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की। इस बंद के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के प्रवासी कामगार दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से अपने-अपने राज्यों को लौटना शुरू कर दिया है।

डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के विभिन्न भागों में प्रवासी कामगारों के लिये बड़ी व्यवस्था की है। वहां उनके भरण पोषण का ध्यान रखा जा रहा है। केंद्र सरकार को बेरोजगार हुए कामगारों के खाते में नकद अंतरण के सुझाव मिले हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘जहां तक देश भर में आय के नुकसान (‘लॉकडाउन’ के कारण प्रवासी कर्मचारियों) का सवाल है, यह चिंता का विषय है। मुझे लगता है कि सरकार जरूरत पड़ने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये उन्हें नकद राशि देने पर विचार कर सकती है ताकि 21 दिन के बंद के कारण हुए नुकसान की भरपाई हो सके।’’

कुमार ने कहा कि हालाांकि ज्यादातर कामगारों के पास मोबाइल फोन और बैंक खाते हैं, इसके बावजूद उनके खाते में नकद अंतरित करना मुश्किल होगा क्योंकि वे असंगठित क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद उद्योग मंडलों, नियोक्त संगठनों के जरिये कुछ तरीके निकाले जा सकते हैं जिससे उनकी पहचान हो सके और कुछ हद तक नकद नुकसान की भरपाई उन्हें की जा सके।’’

कुमार ने कहा कि ‘लॉकडाउन’ के दो नकारात्मक प्रभाव हुए हैं। पहला उनके भरन-पोषण का और दूसरा आय नुकसान। भरण-पोषण का ध्यान रखा जा रहा है। दूसरा जब जरूरत लगेगी, इस पर विचार किया जाएगा और केंद्र तथा राज्य सरकारें इस पर मिलकर काम करेंगी। पिछले सप्ताह सरकार ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इसमें गरीबों को मुफ्त अनाज और रसोई गैस उपलब्ध कराना शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं