लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल का कटाक्ष- एक बार फिर सारी बातें की गई हैं, 2014 में भी बहुत सी बातें की गईं थी, लेकिन क्या हुआ?

By भाषा | Updated: June 20, 2019 15:50 IST

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार फिर बहुत सारी बातें की गई हैं। 2014 में भी बहुत सी बातें की गईं थी। लेकिन क्या हुआ? सिर्फ बातों से शासन नहीं चलता। मजबूत इरादे और सच्ची निष्ठा से शासन चलने पर देश आगे बढ़ता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअगर बातों से गरीबी दूर होती और सारी चीजें हो जातीं तो अच्छी बात है। वादे तो कर दिए लेकिन इनको पूरा करने के लिए इरादे की जरूरत है।अब ये एक देश, एक टैक्स की बात कर रहे हैं। हम तो पहले से कह रहे हैं कि जीएसटी की एक ही दर होनी चाहिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उम्मीद की जाती है कि पिछले पांच वर्षों में वादों को पूरा करने में विफल रही नरेंद्र मोदी सरकार अब नए कार्यकाल में वादों को पूरा करके दिखाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार फिर बहुत सारी बातें की गई हैं। 2014 में भी बहुत सी बातें की गईं थी। लेकिन क्या हुआ? सिर्फ बातों से शासन नहीं चलता। मजबूत इरादे और सच्ची निष्ठा से शासन चलने पर देश आगे बढ़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बातों से गरीबी दूर होती और सारी चीजें हो जातीं तो अच्छी बात है। वादे तो कर दिए लेकिन इनको पूरा करने के लिए इरादे की जरूरत है। हम चाहेंगे कि जो वादें उन्होंने किए वो इन पांच वर्षों के कार्यकाल में पूरे करें। पिछले पांच साल के वादे तो आज तक पूरे नहीं हुए।’’

सिब्बल ने कहा, ‘‘ अब ये एक देश, एक टैक्स की बात कर रहे हैं। हम तो पहले से कह रहे हैं कि जीएसटी की एक ही दर होनी चाहिए। लेकिन इन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।’’ आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में भाषण सुनने का यह देश आदी हो गया है।

जमीन पर क्या उतरा है,वो बड़ा सवाल है। करोड़ों लोगों को घर देने की बात इन्होंने पहले भी कही थी। किसानों की आय दोगुना करने की बात भी पहले कही थी। सवाल है कि किसानों को दोगुना दाम कब मिलेगा।’’

बिहार में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत का हवाला देते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ आयुष्मान योजना की बात करते हैं और यह इतना ही सफल रहा तो बिहार में बच्चों को राहत क्यों नहीं मिल पाई? यह संवेदनहीन सरकार है। इसको अस्पताल और पाठशाला नहीं, गोशाला से मतलब है।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसकपिल सिब्बलआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब