लाइव न्यूज़ :

मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: July 10, 2019 06:32 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री के साथ बैठक में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंधों को नयी ऊंचाईयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जतायी। इस दौरान मंत्री ने मोदी को अपने देश की यात्रा का न्योता दिया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और कहा कि भारत-यूएई संबंध कभी इतने बेहतर नहीं रहे हैं। अब्दुल्ला ने इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी।

मोदी ने यूएई के विदेश मंत्री को व्यापार और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में खाड़ी देश के साथ सहयोग के अपने संकल्प से अवगत कराया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की अपनी पिछली यात्राओं के दौरान गर्मजोशी और मेहमान नवाजी को याद करते हुए पिछले पांच वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में हुए विकास पर प्रसन्नता प्रकट की।

यूएई के विदेश मंत्री ने बातचीत के दौरान दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे, शांति, समृद्धि और क्षेत्र में स्थायित्व को लेकर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अपने देश के विजन के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने व्यापार और अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यटन और एक दूसरे देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। 

टॅग्स :मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया