लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार, यहां देखिए संभावित मंत्रियों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2021 17:21 IST

Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे।मंत्रिपरिषद से कुछ मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी आरंभ हो गया।कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है।

Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को पहले बड़े कैबिनेट फेरबदल के साथ एक नया मंत्रिपरिषद बनाने जा रहे हैं।

चर्चा है कि 43 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। राज्यमंत्री प्रताप चंद सारंगी की भी छुट्टी हो गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा और श्रम मंत्री संतोष गंगवार, देबाश्री चौधरी, संजय धोत्रे, राव साहब दानवे और बाबुल सुप्रियो ने इस्तीफा दे दिया है।

यहां देखें मोदी के नए मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों की पूरी सूची

नारायण तातु राणे

सर्बानंद सोनोवाल

डॉ वीरेंद्र कुमार

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया

रामचंद्र प्रसाद सिंह

अश्विनी वैष्णव

पाशुपति कुमार पारस

किरेन रिजिजू

राज कुमार सिंह

हरदीप सिंह पुरी

मनसुख मंडाविया

भूपेंद्र यादव

पुरुषोत्तम रूपला

जी. किशन रेड्डी

अनुराग सिंह ठाकुर

पंकज चौधरी

अनुप्रिया सिंह पटेल

सत्य पाल सिंह बघेल

राजीव चंद्रशेखर

शोभा करंदलाजे

भानु प्रताप सिंह वर्मा

दर्शन विक्रम जरदोशी

 मीनाक्षी लेखी

अन्नपूर्णा देवी

ए. नारायणस्वामी

कौशल किशोर

अजय भट्ट

बी.एल. वर्मा

अजय कुमार

चौहान देवुसिंह

भगवंत खुबा

कपिल मोरेश्वर पाटिल

प्रतिमा भौमिकी

सुभाष सरकार

भागवत किशनराव कराडी

राजकुमार रंजन सिंह

भारती प्रवीण पवार

बिश्वेश्वर टुडु

 शांतनु ठाकुर

मुंजापारा महेंद्रभाई

जॉन बारला

डॉ. एल मुरुगनी

निसिथ प्रमाणिक।

राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’, केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री देवोश्री चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है।

कुछ और मंत्रियों के इस्तीफा देने की खबरें हैं। एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था।

मंत्रिपरिषद विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जा सकता

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिपरिषद विस्तार में 43 चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं। साथ ही कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है। इस मंत्रिपरिषद में युवाओं और प्रशासिनक क्षमता वाले नेताओं को शामिल किया जा सकता हैं। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है उनमें भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं।

कुछ अन्य वर्तमान मंत्रियों की पदोन्नति

प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में ये सभी नेता शामिल थे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया, विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर के सिंह और आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी सहित कुछ अन्य वर्तमान मंत्रियों की पदोन्नति हो सकती है।

ये सभी प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में उपस्थित थे। सहयोगी दलों में से जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू कोटे से तीन और नेताओं को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस को भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने वाले सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारत‘भाजपा ‘सर-सर’ बोल कर जितना भी चीखे ,पश्चिम बंगाल में ‘मैडम’ के सामने कुछ नहीं?, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने एसआईआर को लेकर कसा तंज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: 9 साल बाद कांस्य पदक, भारत ने अर्जेन्टीना को 4-2 से हराया

भारतकांग्रेस की हार की वजह ईवीएम या मतदाता सूची नहीं, राहुल गांधी का नेतृत्व?, अमित शाह ने संसद में कहा-पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रहे, वीडियो