लाइव न्यूज़ :

मोदी ने केंद्रीय एजेंसियों को 15 लोगों के खिलाफ ‘फर्जी’ मामले दर्ज करने को कहा : सिसोदिया का आरोप

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:45 IST

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली पुलिस, सीबीआई और ईडी को 15 लोगों के नाम भेजे हैं तथा उनसे इन लोगों के खिलाफ ‘‘छापे मारने और फर्जी प्राथमिकियां दर्ज’’ करने और ‘‘अगले चुनावों से पहले उन्हें बर्बाद’’ करने को कहा है। सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि इस सूची में कई नाम आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के हैं। भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऐसे ही आरोप लगाए और कहा कि पहले के छापों या फर्जी मामलों से कुछ हासिल नहीं हुआ। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीति वोटों की कीजिए, जनता का विश्वास जीतिए। हम पर इतने झूठे मुकदमे किए, छापे मारे। कुछ नहीं मिला। अब और झूठे मुकदमे करना चाहते हैं, छापे मारना चाहते हैं? आपका स्वागत है।’’ सिसोदिया ने दावा किया, ‘‘हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस को 15 लोगों की सूची सौंपी है और अगले चुनावों से पहले उन्हें बर्बाद करने के लिए उनके खिलाफ छापे मारने तथा फर्जी प्राथमिकियां दर्ज करने को कहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने यह काम करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राकेश अस्थाना मोदी का ‘ब्रह्मास्त्र’ है। उन्होंने वादा किया है कि जो भी हो, वह यह काम करवा देंगे।’’ सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप सीबीआई और ईडी को भेज सकते हैं, हम उनका स्वागत करेंगे।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी आप नेताओं को ‘‘निशाना’’ बनाया गया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने सवाल किया, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि पहले के छापों से आपको क्या मिला? सत्येंद्र जैन के खिलाफ 12 मुकदमे हैं। सीबीआई ने मेरे घर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर छापा मारा। पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा और यहां तक कि उनके शयनकक्ष में भी घुस गयी। उन छापों से क्या निकला?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारे 21 विधायकों के खिलाफ ‘फर्जी’ मामले दर्ज हैं और अदालतों ने ऐसे मामले दर्ज करने के लिए पुलिस को फटकार लगायी। केंद्र ने हमारी सरकार की 450 फाइलों की जांच के लिए शुंगलू समिति बनायी लेकिन इससे क्या निकला। हमें अपने आप पर भरोसा है।’’ सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि आप को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों में लोकप्रियता मिल रही है और वह गुजरात में नगर निगम चुनाव में 27 सीटें भी जीती, जो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। गौरतलब है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल के पूर्वार्द्ध में चुनाव होने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस