लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शुक्रवार रात से मोबाइल टेलीफोन, फिक्स लाइन इंटरनेट सेवाएं बहाल होंगी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:48 IST

Open in App

कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में होने के कारण सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को रात 10 बजे बहाल कर दी जाएंगी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बुधवार रात बीएसएनएल के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं। बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर को छोड़कर फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी। आईजीपी ने कश्मीर जोन पुलिस के हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, "अब तक स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद। सभी टीएसपी की मोबाइल सेवा (वॉयस कॉल) और ब्रॉडबैंड आज रात 10 बजे से बहाल हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?