लाइव न्यूज़ :

अल्मोड़ा ​जेल से मोबाइल, सिम कार्ड, नकदी बरामद, प्रभारी अधीक्षक सहित चार निलंबित

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:26 IST

Open in App

देहरादून, छह अक्टूबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा कारागार में तलाशी अभियान के दौरान कैदियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद होने के बाद जेल के प्रभारी अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) एवं अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अल्मोड़ा कारागार में सोमवार को तलाशी के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, मादक पदार्थ तथा करीब 1.29 लाख रुपए नकद बरामद हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा जेल के प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार हयांकी सहित चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए जाने वाले अन्य कर्मचारियों में प्रधान बंदीरक्षक शंकर राम आर्य और दो बंदी रक्षक प्रदीप मालिला एवं राहुल राय शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा जेल से धमकियां, फिरौती आदि गतिविधियां चलने की सूचना हमारे पास पहले से थे और उनकी सर्विलांस चल रही थी। उसी के जरिए एसटीएफ को पता चला कि वहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा अब्दुल करीम अपने गिरोह के माध्यम से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला है।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिली थी कि इसके लिए बिहार के चंपारण से दो शूटर मंगाए गए हैं और उनका उपयोग किसी बड़े व्यवसायी की हत्या या उसे उठाने के लिए होने वाला है। कुमार ने कहा कि इसीलिए इन दो शूटरों सहित चार बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ अल्मोड़ा जेल पर भी छापा मारा गया।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बिहार से आये इन दो शूटरों को हरिद्वार से पकड़ा गया था और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। रेकी करके सूचना उपलब्ध कराने और बदमाशों को शरण आदि दिलाने में हरिद्वार के मंगलौर से एक तथा एक अन्य को बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जेल में कार्यरत एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके खाते में दस लाख रुपये अवैध रूप से स्थानांतरित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जेल के अन्य कर्मचारी भी हमारी पूछताछ और जांच के दायरे में हैं।

कुमार ने कहा कि गिरोह का सरगना कलीम मंगलौर का रहने वाला है। यह जेल बदलता रहता है और वहीं से फिरौती आदि गतिविधियां संचालित करने का प्रयास करता रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग