लाइव न्यूज़ :

यूपी के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में मोबाइल बैन की खबर अफवाह, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 10:29 IST

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ वंदना शर्मा ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसा कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है। ऐसी खबरें उचित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में यह खबर सामने आई है कि कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल पर पाबंदी लगाई गई है।शिक्षा निदेशालय ने कहा कि इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशालय ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्मार्टफोन, मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। तमाम मीडिया आउटलेट और सोशल मीडिया पर बैन की खबर वायरल होने के बाद निदेशालय को सफाई देनी पड़ी। शिक्षा निदेशालय ने जारी विज्ञप्ति में कहा है, 'मीडिया में यह खबर सामने आई है कि कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल पर पाबंदी लगाई गई है। यह सही नहीं है। इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।'

शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्मार्टफोन बैन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस की मानें तो राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय में छात्रों को स्मार्टफोन लेकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल और स्मार्टफोन पर बैन छात्रों के अलावा शिक्षकों के लिए भी लगाया गया है। निदेशालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन का माहौल न बिगड़े। निदेशालय ने यह फैसला राज्य सरकार के आदेश के बाद लिया है।

निदेशालय के इस फैसले की खबर के बाद कई तरह के सवाल भी उठने लगे थे क्योंकि डिजिटाइलाइजेशन के इस दौर में अधिकतर शिक्षण कार्य इंटरनेट के माध्यम से संचालित की जाती है। इसलिए मोबाइल और स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं होने पर छात्रों और शिक्षकों, दोनों को समस्याएं आएंगी। 

प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। उसके जरिये हर शिक्षक व छात्र की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए राज्य विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज परिसर में मोबाइल प्रयोग पर रोक लगाई गई है। मोबाइल रखने और परिसर के बाहर प्रयोग करने पर कोई रोक नहीं है। छात्र साइलेंट मोड में मोबाइल रख सकते हैं।

हालांकि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ वंदना शर्मा ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसा कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है। ऐसी खबरें उचित नहीं हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएजुकेशनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया