लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक नीता चौधरी की गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से हुई मौत, विधायक पति भी इलाजरत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2019 16:11 IST

27 मई की देर रात नीता चौधरी अपने पति के साथ शादी समारोह से वापस घर लौटी थी. इसके बाद उन्होंने दूध गर्म करने के लिए रसोई घर का रुख किया. रसोई में घरेलू सिलेंडर में पहले से लीकेज हो रहा था.

Open in App
ठळक मुद्दे27 मई की देर रात नीता चौधरी अपने पति के साथ शादी समारोह से वापस घर लौटी थी.डॉक्टरों के मुताबिक नीता 90 प्रतिशत जल गईं थीं.आज इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में निधन हो गया.

बिहार के मुंगरे से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी की पत्नी सह पूर्व विधायक नीता चौधरी की आज मृत्यु हो गई है. वह बीते 27 मई की रात को एक शादी समारोह से लौटने के बाद घरेलू सिलेंडर में लीकेज से लगी आग में पूरी तरह झुलस गई थी. इस हादसे में जदयू विधायक भी उन्हें बचाने के चलते झुलस गए थे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू के तारापुर के पूर्व विधायक नीता चौधरी का आज इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में निधन हो गया. विगत 27 मई की रात वह अपने घर में ही रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण बुरी तरह जल गयी थी और उन्हें इलाज के लिए पहले पीएमसीएच, पटना और फिर दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल भेजा गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. 

27 मई की देर रात नीता चौधरी अपने पति के साथ शादी समारोह से वापस घर लौटी थी. इसके बाद उन्होंने दूध गर्म करने के लिए रसोई घर का रुख किया. रसोई में घरेलू सिलेंडर में पहले से लीकेज हो रहा था. जैसे ही नीता ने लाइटर जलाया, एक आग का गोला भभक उठा क्योंकि नीता सिल्क की साड़ी पहने हुई थी, इसके चलते तेजी से उनकी साड़ी में आग लग गई. पत्नी की चीख सुनकर, उन्हें बचाने गए पति मेवालाल भी जल गए. 

दोनों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक नीता 90 प्रतिशत जल गईं थीं. इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया. यहां दोनों दंपत्ति का इलाज चल रहा था. आज नीता ने इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहारअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव