लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि के नाम बेटे स्टालिन का भावुक खत, 'बिना बताए कहां चले गए, क्या एक बार 'अप्पा' कह लूं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 8, 2018 11:25 IST

राजनीति के इस पुरोधा ने 7 अगस्त 2018 चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। शाम  6 बजकर 10 मिनट पर चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हुआ। करुणानिधि के मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि 50 सालों तक राज्य की प्रमुख पार्टी डीएमके के सर्वेसर्वा भी रहे। राजनीति के इस पुरोधा ने 7 अगस्त 2018 चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। शाम  6 बजकर 10 मिनट पर चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हुआ। करुणानिधि के मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। 

करुणानिधि के निधन से राज्य शोक में है। उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए हैं। लेकिन इसी बीच करुणानिधि के बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अपने पिता के नाम एक ऐसा खत लिखा, जिसने सबकी आंखें नम कर दी। उन्होंने लेटर में लिखा, ''क्या मैं आपको 'अप्पा' कह लूं। मैंने आपको हमेशा एक (Thalaivare) थलैवरे ( नेता) कहा है लेकिन क्या आज मैं आपको एक बार अप्पा कह लूं। एक बार आप मुझे क्या फिर  "my dear brothers"(मेरे भाई कह कर बुलाएंगे) ये मुझे द्रविड़ समाज के लिए काम करने की हिम्मत देता था। 

 स्टालिन ने लिखा है- 'आप जहां भी जाते थे ,वह जगह मुझे जरूर बताते थे। अब आप मुझे बिना बताए कहां चले गए? आप हमें लड़खड़ाता छोड़ कहां चले गए? 33 साल पहले आपने बताया था कि आपकी स्मृति में क्या लिखा जाना चाहिए। 'यहां वह शख्स लेटा है जिसने सारी जिंदगी बिना थके काम किया.'' क्या अब आपने तय कर लिया है कि आप तमिल समाज के लिए काम कर चुके हैं?'' 

'या क्या आप कहीं छिप कर देख रहे हैं कि क्या कोई आपके 80 साल के सामाजिक जीवन की उपलब्धियों को पीछे छोड़ सकता है? 3 जून को अपने जन्मदिन पर मैंने आपसे आपकी क्षमता का आधा मांगा था, क्या अब आप अरिग्नार अन्ना से मिले? अपने दिल को भी मुझे देंगे? क्योंकि उस बड़े दान से हम आपके आधूरे सपनों और आदर्शों को पूरा करेंगे।'

बता दें कि 28 जुलाई को कावेरी हॉस्पिटल के आईसीयू में करुणानिधि को एडमिट करवाया गया था। शुरुआती इलाज के बाद उनका ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में कर लिया गया था। शनिवार रात को हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा था कि करुणानिधि के स्‍वास्‍थ्‍य को 'अस्‍थाई झटका' लगा है। हॉस्पिटल ने कहा कि उनके 'अंग सामान्‍य हो रहे हैं। 

करुणानिधि का स्वास्थ्य अक्टूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था।25 जुलाई को करुणानिधि की पेशाब नली में इंफेक्शन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। इनका जन्म 3 जून 1924 को एक साधारण परिवार में हुआ था। करुणानिधि 1957 में पहली बार चुनाव जीत कर  तमिलनाडु विधान सभा में पहुंचे। 1969 में वह पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। करुणानिधि करीब पांच दशकों से लंबे राजनीतिक करियर में पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। करुणानिधि छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए थे और द्रविड़ सम्मान आंदोलन में और हिंदी विरोधी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजनीतिक को पूर्णकालिक करियर बनाने से पहले करुणानिधि तमिल सिनेमा के प्रमुख हस्ती बन चुके थे। उनके लिखे नाटकों, लेखों और फिल्मों ने उन्हें तमिल भाषी समाज में बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी