लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: पुल ढहने से 17 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने की मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2023 13:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

Open in App

आइजोल: मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने एएनआई को बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि आइजोल से लगभग 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई, तब 35-40 कर्मचारी मौजूद थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया; कम से कम 17 श्रमिकों की मौत: बचाव कार्य जारी। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।' मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। 

पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा, "मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।"

टॅग्स :मिजोरमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस