लाइव न्यूज़ :

मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सेवा के नाम पर धर्मांतरण के आरोप लगते रहते हैं: पांचजन्य

By विशाल कुमार | Updated: January 4, 2022 08:23 IST

आरएसएस से जुड़ी पत्रिका पांचजन्य के 'सलीब, सत्ता और षड़यंत्र' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि मदर टेरेसा को भारत की तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीति की आवश्यकताओं के कारण भारत रत्न दिया गया था और उन्हें संत की उपाधि झूठ के आधार पर प्रदान की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया था।मिशनरीज ऑफ चैरिटी इन आरोपों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

नई दिल्ली: विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत मिशनरिज ऑफ चैरिटी का पंजीकरण नवीनीकृत करने से केंद्र सरकार के इनकार करने के बाद आरएसएस से जुड़ी पत्रिका पांचजन्य ने एक लेख में कहा है कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संगठन के खिलाफ धर्म परिवर्तन और अन्य अनियमितताओं के आरोप नए नहीं हैं।

'सलीब, सत्ता और षड़यंत्र' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है कि मदर टेरेसा को भारत की तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीति की आवश्यकताओं के कारण भारत रत्न दिया गया था और उन्हें संत की उपाधि झूठ के आधार पर प्रदान की गई थी।

लेख में कहा गया है कि सेवा के नाम पर धर्मांतरण में शामिल होने के आरोप अक्सर मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर लगते रहे हैं।

वहीं, कुछ किताबों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के केंद्रों में बीमारों को दवाओं से वंचित रखा जाता है ताकि वे सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान यीशु मसीह के दर्द का अनुभव करें।

हालांकि, लेख में कहा गया है कि जब दिसंबर 1991 में मदर टेरेसा बीमार पड़ गईं, तो उन्हें कैलिफोर्निया में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लेख में आरोप लगाया गया है कि बीमार लड़के के इलाज की अनुमति नहीं मिलने के बाद एक नन ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी छोड़ दिया था।

2018 में झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी केंद्र से बाल तस्करी के आरोपों का जिक्र करते हुए लेख में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल मानव तस्करी के केंद्र के रूप में उभरा है। 

मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए लाइसेंस का नवीकरण न होने का सबसे पहले जिक्र पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए लेख में कहा गया कि लोग पूछ रहे हैं कि ममता बनर्जी को केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में कैसे पता चला. लोगों के सवाल उस दान से जुड़े हैं जो राजनीतिक दल प्राप्त कर रहे हैं।

हालांकि, मिशनरीज ऑफ चैरिटी इन आरोपों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

बता दें कि, गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि एफसीआरए पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी के आवेदन को पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने के चलते 25 दिसंबर को अस्वीकार कर दिया गया।

टॅग्स :मदर टेरेसागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?