लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सिपाही रही 'लापता' महिला मथुरा में मिली

By भाषा | Updated: September 2, 2021 00:49 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में छत्तीसगढ़ पुलिस की एक स्पेशल टीम ने अपने राज्य की एक ऐसी महिला सिपाही को ढूंढ़ निकाला है, जिसके बारे में उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। यह महिला पिछले आठ माह से सब कुछ छोड़-छाड़ कर वृन्दावन की गलियों में ठाकुर जी की पोशाकें बेच कर जीवनयापन कर रही थी। लेकिन अब उसने वापस छत्तीसगढ़ जाने से भी इंकार कर दिया है। उक्त महिला सिपाही ने स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों द्वारा साजिशन मानसिक व शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है इसीलिए उसने गतवर्ष नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और यहां आकर जीवनयापन के लिए पोशाकें बेचने लगी।महिला ने इस साजिश में अपनी मां व पति पर भी बराबर के साझीदार होने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल वह वृन्दावन पुलिस की सुपुर्दगी में है। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।उक्त महिला का आरोप है कि वह रायगढ़ के जिस थाने में तैनात थी, उसी थाने का एक उप निरीक्षक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता था। महिला का आरोप है कि जब आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 व 2016 में शिकायतें दर्ज कराईं, तब न्याय मिलने के बजाए उल्टे उसके खिलाफ साजिश रचकर उसे फंसाए जाने के प्रयास किए जाने लगे। महिला सिपाही की खोज में वृन्दावन पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम के मुखिया उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि विगत 21 अगस्त को सिपाही की मां ने उनकी बेटी के अचानक लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बांके बिहारी मंदिर में VVIP रिंग सेरेमनी! श्रद्धालु लाइन में, कपल अंदर

क्राइम अलर्टChhattisgarh: लूटपाट करने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी घायल

क्राइम अलर्टChhattisgarh: रातों-रात 5 लाख बन जाएगे 25 करोड़..., तांत्रिक के जाल में फंसे लोग; बिजनेसमैन समेत तीन की मौत

क्राइम अलर्टछत्तीसगढ़ के पूर्व ASI के बेटे-बहू ने किया कत्ल, शव को सीमेंट से भरे ट्रंक में छिपाया; दिल्ली में कपल गिरफ्तार

क्राइम अलर्टChhattisgarh: 5 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने सारी हदें की पार, हत्या कर भागने का किया प्रयास; पुलिस ने दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम