लाइव न्यूज़ :

बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई करने गईं एमएसईडीसीएल की महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, आरोपी गिफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:57 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण स्थित औद्योगिक परिसर में बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई करने गईं महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड(एमएसईडीसीएल) की दो महिला कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में 53 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलसेवाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों महिला कर्मी सोमवार को परिसर में गई थीं और मीटर को जब्त करने की प्रक्रिया कर रही थीं, तभी मोहनदास नायर नामक व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, उन्हें थप्पड़ मारा और दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने बताया कि नायर के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को अपना कार्य करने से रोकने, जानबूझकर अपमानित करने और आपराधिक कृत्य के लिए उकसाने सहित अन्य अपराधों में भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल