लाइव न्यूज़ :

भाईयों के रिश्ते को लेकर मीसा भारती ने दिया बयान, तेजस्वी और तेजप्रातप के बीच सच में चल रहा मनमुटाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2018 19:29 IST

सांसद मीसा भारती ने दोनों भाइयों के बीच तल्खी के सवाल पर कहा है कि किस के बीच में मनमुटाव नहीं होता? उन्होंने कहा कि 'हाथ की पांचों उंगुली बराबर नहीं होती है।

Open in App

पटना,8 अक्टूबर: बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप छोटे बेटे तेजस्वी यादव में मनमुटाव की बात सामने आई है। लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने दोनों भाइयों के बीच तकरार की बात मानी है।

सांसद मीसा भारती ने दोनों भाइयों के बीच तल्खी के सवाल पर कहा है कि किस के बीच में मनमुटाव नहीं होता? उन्होंने कहा कि 'हाथ की पांचों उंगुली बराबर नहीं होती है। मीसा भारती ने कहा कि राजद बहुत बडा परिवार है। उन्होंने साजिशों की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि कोई विरोधी सामने से नहीं आता है। सब पीठ-पीछे से खंजर घोंपते हैं। सामने आकर कोई लडे तो हम झांसी की रानी की तरह लड लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।

मीशा भारती के बयान के ऊपर जेडी(यू)  प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ''यह तो होना ही था..!! जब बड़े भाई को छोड़ कर छोटे भाई  को  'नरेश' बना दिया जाएगा तो कुरुक्षेत्र के मैदान में तो युद्ध तो तय है...यह तो 'धर्मयुद्ध' है, जहां अधर्म के सहारे संपत्तियां बनाई गई है..!!! जीत तो धर्म व सत्य की होगी..''

लिट्टी-चोखा आयोजन में हुई थी शामिल

आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनेर में लिट्टी-चोखा पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने गईं राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा कि यहां सभी पुरूषों के बीच मैं महिला होने के नाते एक बात कहना चाहती हूं। अगर, कोई सामने से वार करेगा तो झांसी की रानी की तरह लड लेंगे, लेकिन पीठ में कोई खंजर मारेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके बाद तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच चल रहे कोल्डवार पर मीसा भारती ने कहा कि हमारे परिवार में भाई-भाई में मनमुटाव है, हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती है। साथ उन्होंने कहा कि राजद बहुत बडा परिवार है, लेकिन सभी को मिलकर पार्टी को एकजुट बनाए रखना है। 

एकजुट होने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि हमपर हमेशा विपक्षी दलों की नजर होती है। यहां पर हमेशा विरोधियों द्वारा समाज को तोड़ने की बात की जाती है। हमें सभी को समेट कर चलना है। राजद के पास वोट की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बूथ पर जिनका नाम कटा है, या जिन वोटरों को बूथ पर जाने में परेशानी होती है, इन सबका हमें ध्यान देना होगा।

उन्होंने कह कि अब समय आ गया है कि हम एकजुट हो जाये और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करें। यहां उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कई मौकों पर तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बीच मनमुटाव की खबरें सुर्खियां बनी थी। हालांकि राजद की ओर से हर बार इसका खंडन किया जाता रहा है। यह पहली बार है कि पार्टी के किसी कार्यक्रम के दौरान लालू परिवार के किसी सदस्य ने इस बात स्वीकार किया है कि लालू यादव के दोनों बेटों के बीच मनमुटाव है।  

टॅग्स :मीसा भारतीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना