लाइव न्यूज़ :

“मिर्जापुर”, कोंकणा सेन शर्मा और अमृता सुभाष को ‘एशियन अकादमी अवार्ड 2021’ में मिला पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर अमेजन पर प्रसारित श्रृंखला “मिर्जापुर” और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा तथा अमृता सुभाष को ‘एशियन अकादमी अवार्ड 2021’ में पुरस्कृत किया गया है। सिंगापुर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आयोजित हुए पुरस्कार समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न कलाकारों को सम्मानित किया गया। एशिया में बनी टीवी और ओटीटी सामग्री को कुल 38 पुरस्कार दिए गए।

अमेजन के “मिर्जापुर” सीजन दो को ओटीटी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम का पुरस्कार दिया गया। शो के क्रियेटर पुनीत कृष्ण ने इस पुरस्कार को ब्रह्मस्वरूप मिश्रा को समर्पित किया जो बृहस्पतिवार को वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे।

मिश्रा ने “मिर्जापुर” में ललित का किरदार निभाया था। कृष्ण ने एक बयान में कहा, “हर अभिनेता और हर उस व्यक्ति को दिल से धन्यवाद जिन्होंने मिर्जापुर को दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाया। हमारे प्रयास को सराहने के लिए एशियन अकादमी क्रिएटिव अवार्ड को धन्यवाद।”

उन्होंने कहा, “हम इस पुरस्कार को ब्रह्म मिश्रा को समर्पित करना चाहते हैं जो हमारे साथ काम करने वाले सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। काश वह हमारे साथ होते।” अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की इंडिया ऑरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने भी पुरस्कार को मिश्रा को समर्पित किया।

सेन शर्मा को नेटफ्लिक्स की श्रृंखला “अजीब दास्तांस” में “गीली पुच्ची” में भारती मंडल के किरादर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अमृता सुभाष को “बॉम्बे बेगम्स” में अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए