लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़कियों ने रचाई समलैंगिक शादी, साथ रहने की जिद पर अड़ीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 16:58 IST

झारखंड के धनबाद जिले में दोनों नाबालिगों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठानी ली...

Open in App

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों द्वारा समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है. इसमें 13 और 14 साल की दो नाबालिग युवतियों ने आपस में शादी रचा ली और एक साथ रहने की जिद पर अड गईं. जब परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने तो मामला पुलिस थाने पहुंचा. जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर परिजनों के पास भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिगों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठानी. समलैंगिक युवतियों अपने को प्रेमी बता रही हैं. वो लडकों जैसे हेयर स्टाइल और कपडे पहनती हैं. वहीं 13 साल की लडकी खुद को पत्नी बताती है और बोलती है कि एक दूसरे के बगैर हम नहीं रह सकते हैं. 

सवाल पूछने पर वो अपनी अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है. इस कपल में पति बनी लडकी का कहना है कि 'वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं. वह एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती. उसने बताया कि दोनों ने कुछ दिन पहले मंदिर में शादी की थी औरपास में ही एक झोपडी में रहने लगीं. इस बीच दोनों ने अपने एक दोस्त से भी मदद लेनी चाही, लेकिन ऐसा मामला देख उसने उनकी मदद करने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों वापस घर लौट गई. तभी 13 साल की लडकी की मांग में सिंदूर औऱ गले में मंगलसूत्र पहने जब मां ने देखा तो मामला सामने आ गया.

इसके बाद परिजन दोनों को लेकर सरायढेला पहुंचे. जहां दोनों ने साथ रहने की बात कही. अपने आप को पति बताने वाली लडकी ने कहा कि 'अभी हम दोनों नाबालिग हैं. जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे. मैं उसे इतना प्यार दूंगा कि फिर दोबारा कभी पुलिस थाना का मुंह नहीं देखना पडेगा. 

इस बीच यदि उसके साथ उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा. इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं'. वहीं पत्नी बनी लडकी ने कहा कि मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी. लेकिन अभी हम नाबालिग हैं. इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे हैं. बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा. वहीं इस शादी के बाद से दोनों के परिजन काफी गुस्से में थे. पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू