लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में मामूली भूकंप के झटके महसूस किए गए

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:15 IST

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में आये भूकम्प में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App

तिरूनेलवेली/चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में बृहस्पतिवार को मामूली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.3 दर्ज की गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि तिरुनेलवेली जिले में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र 'सुरक्षित' है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र केरल में तिरुवनंतपुरम से 63 किमी पूर्व में था और उसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। भूकंप के झटके दोपहर बाद 3.37 बजे महसूस किए गए।

दोनों जिलों के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने झटके महसूस किए। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें 'मामूली' करार दिया।

इस बीच कुडनकुलम परमाणु बिजली घर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संयंत्र सुरक्षित है और काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है