लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के दावों को उनके ही मंत्रालय के आंकड़ों ने झुठलाया, कोविड-19 के टेस्ट में कौन नंबर-1 पर, इससे जुड़ा है पूरा मामला

By हरीश गुप्ता | Updated: June 6, 2020 07:34 IST

भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 एक्टिव केस हैं। 6,348 लोगों की देश में कोविड-19 से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में कोविड-19 को लेकर परीक्षण शुरु होने के बाद दिल्ली का औसत प्रति दस लाख व्यक्ति 11,124.7 परीक्षण का रहा है.सबसे ज्यादा आबादी (19.98 करोड़) वाले उत्तरप्रदेश में प्रति दस लाख व्यक्ति जांच का आंकड़ा केवल 1394.4 है.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भले ही कोविड-19 टेस्ट की कम संख्या को लेकर गुरुवार (4 जून) को दिल्ली सरकार की खिंचाई की हो, लेकिन उनके अपने मंत्रालय के आंकड़े उनके इस संबंध में दावे को झुठलाते हैं. मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 परीक्षण के मामले में दिल्ली का जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरा नंबर है. इन आंकड़ों में कई चौंकाने वाली बातें हैं. जैसे कि न केवल दिल्ली बल्कि कोविड-19 परीक्षण के मामले में विपक्ष शासित महाराष्ट्र की स्थिति भाजपाशासित कई राज्यों से बेहतर है.

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

उदाहरण के लिए भारत में कोविड-19 को लेकर परीक्षण शुरु होने के बाद दिल्ली का औसत प्रति दस लाख व्यक्ति 11,124.7 परीक्षण का रहा है. 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी सबसे कम 1.67 करोड़ है. और भाजपाशासित राज्यों में... भाजपाशासित राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और यहां तक कि सुशासन बाबू कहलाने वाले नीतीश कुमार के बिहार की स्थिति कुछ और ही है.

सबसे ज्यादा आबादी (19.98 करोड़) वाले उत्तरप्रदेश में प्रति दस लाख व्यक्ति जांच का आंकड़ा केवल 1394.4 है.

10.40 करोड़ आबादी (2011 की जनगणना के मुताबिक) वाले बिहार में तो प्रति दस लाख व्यक्ति केवल 698 परीक्षण किए जा रहे हैं.

कुल परीक्षण में महाराष्ट्र बेहतर कोविड-19 से जंग में बेहद नाजुक मोड़ पर मौजूद महाराष्ट्र में प्रति दस लाख व्यक्ति 4046.9 परीक्षण के साथ कुल परीक्षणों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर चुका है.

इस लिहाज से वह देश में तमिलनाडु (5.28 लाख) के बाद दूसरे क्रमांक पर है.

शुक्रवार सुबह (6 जून)  नौ बजे तक भारत में कोविड-19 के कुल 43.86 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं. गुजरात पूरे देश में एक अलग ही किस्म का उदाहरण पेश कर रहा है. वहां कोविड-19 आग की तरह फैल रहा है, लेकिन राज्य पर्याप्त मात्रा में परीक्षण के प्रयास ही नहीं कर रहा. वहां प्रति दस लाख व्यक्ति परीक्षण का आंकड़ा 3312.5 है.

इतनी ही आबादी वाला कर्नाटक (5050.2 प्रति दस लाख) बेहतर काम कर रहा है. केंद्र का अपने दल या सहयोगी दल द्वारा शासित राज्यों का उल्लेख नहीं करके दिल्ली-महाराष्ट्र को निशाना बनाना चौंकाने वाला है. राज्य प्रति दस लाख परीक्षण आबादी (करोड़ में) महाराष्ट्र 4046.9 11.23 उत्तरप्रदेश 1394.4 19.98 कर्नाटक 5050.2 6.10 गुजरात 3312.5 6.04 दिल्ली 11124.7 1.67 (आबादी के आंकड़े 2011 की जनगणना के मुताबिक)

भारत में कोविड-19 के आंकड़े

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले, 1,09,462 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,348 मौतें शामिल हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक अब तक कुल 43,86,376 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 1,43,661 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहर्षवर्धनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?