लाइव न्यूज़ :

Ministry of Home Affairs Data: बारिश, बिजली गिरने और भूस्खलन से 2038 लोगों की मौत, एक अप्रैल से 17 अगस्त के बीच आंकड़े, गृह मंत्रालय ने जारी किया, पहले नंबर पर ये राज्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 19:15 IST

Ministry of Home Affairs Data: बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से 335 जिले प्रभावित हुए हैं जिनमें 40 जिले मध्य प्रदेश में हैं, जबकि असम में 30 और उत्तर प्रदेश में 27 जिले प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश और बाढ़ के कारण 101 लोग लापता हो गए जबकि 1,584 लोग घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश के 12 जिले और उत्तराखंड के सात जिले भी प्रभावित हुए हैं। विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 160 टीमें तैनात की गई हैं।

Ministry of Home Affairs Data: देश में इस मानसून के दौरान बाढ़, बिजली गिरने और भूस्खलन के कारण कम से कम 2,038 लोगों की मौत हो गई। बिहार में सबसे अधिक 518 और हिमाचल प्रदेश में 330 लोगों की मौत हुई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल एक अप्रैल से 17 अगस्त के बीच बारिश और बाढ़ के कारण 101 लोग लापता हो गए जबकि 1,584 लोग घायल हो गए। बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने से 335 जिले प्रभावित हुए हैं जिनमें 40 जिले मध्य प्रदेश में हैं जबकि असम में 30 और उत्तर प्रदेश में 27 जिले प्रभावित हुए हैं।

मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश के 12 जिले और उत्तराखंड के सात जिले भी प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में बाढ़ के कारण 892 लोग डूब गए जबकि बिजली गिरने से 506 लोगों की मौत हो गई वहीं भूस्खलन से 186 लोगों की मौत हो गई।

मानसून के दौरान अन्य वजहों से कुल 454 लोगों की मौत भी हुई। बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से गुजरात में 165 लोगों की मौत हो गई जबकि मध्य प्रदेश में 138; कर्नाटक और महाराष्ट्र में 107-107; छत्तीसगढ़ में 90 और उत्तराखंड में 75 लोगों की मौत हो गई। विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 160 टीमें तैनात की गई हैं।

आंकड़ों में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में एनडीआरएफ की 17 टीमें तैनात की गई हैं जबकि महाराष्ट्र में 14; उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 12-12; असम और पश्चिम बंगाल में 10-10 और उत्तराखंड में नौ टीमें तैनात की गई हैं। 

टॅग्स :बाढ़मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबिहारहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस