लाइव न्यूज़ :

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक बोले- मोदी सरकार सैनिकों के लिए सर्वश्रेष्ठ अस्त्र, रक्षात्मक कवच प्रणाली सुनिश्चित करेगी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 07:46 IST

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्रीपद नाईक ने यहां एक कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को 100,000वीं बुलेट प्रूफ जैकेट प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देबयान के अनुसार श्रीपद नाईक ने कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों की अभियानगत सुरक्षा पर काफी अधिक जोर दिया है। श्रीपद नाईक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने शत्रु से लड़ाई के दौरान सेना के ‘‘बहुमूल्य जीवन’’ को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता का ध्यान रखा है।

नयी दिल्ली:  भारत के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि ‘‘सैनिकों को सर्वश्रेष्ठ अस्त्र और रक्षात्मक कवच प्रणाली’’ उपलब्ध हो। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नाईक ने यहां एक कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को 100,000वीं बुलेट प्रूफ जैकेट प्रदान की।

बयान के अनुसार नाईक ने कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों की अभियानगत सुरक्षा पर काफी अधिक जोर दिया है और इसने शत्रु से लड़ाई के दौरान उनके ‘‘बहुमूल्य जीवन’’ को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता का ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार सुनिश्चित करेगी कि भारतीय सैनिकों को सर्वश्रेष्ठ अस्त्र और रक्षात्मक कवच प्रणाली उपलब्ध हो तथा इस तरह की आवश्यकताएं हमेशा शीर्ष प्राथमिकता में रहेंगी।’’

मंत्री ने निर्धारित समय से चार महीने पूर्व ही पहली एक लाख बुलेट प्रूफ जैकेटों की आपूर्ति के लिए कंपनी एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि ये बुलेट प्रूफ जैकेट ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में निर्मित उत्पाद हैं। 

बता दें कि बीते दिनों चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा सेना को हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने व अपने साजो-समान को बेहतर करने के निर्देश दिए जाने के बाद दुनिया भर में एक खास संकेत गया है। चीन के भारत समेत कई देशों के साथ विवाद हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि सभी देशों ने शी के इस बयान को गंभीरता से लिया है। एलएसी पर पीएलए व भारतीय सेना के बीच तनाव की स्थिति है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :भारतीय सेनामनोज कुमारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे