लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में अग्रिम चौकी पर पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री भट्ट, सेना की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:02 IST

Open in App

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रविवार को कश्मीर में सेना से कहा कि वह उभरती सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निबटने के लिए तैयार रहे। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन, रविवार को भट्ट अग्रिम चौकी पर पहुंचे, जहां स्थानीय कमांडरों ने उन्हें नियंत्रण रेखा से संबंधित संपूर्ण हालात की जानकारी दी। सैनिकों के साथ यहां बातचीत के दौरान मंत्री ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अथक लड़ाई लड़ रही भारतीय सेना की प्रशंसा की। प्रवक्ता ने बताया कि भट्ट ने ‘‘उभरती सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निबटने की जरूरत पर बल दिया।’’ उन्होंने बताया कि भट्ट ने चिनार कोर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह शनिवार को यहां पहुंचे और उनकी अगवानी चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने की। उन्होंने भट्ट को वर्तमान सुरक्षा हालात, सीमा और आंतरिक क्षेत्र की शत्रुओं से सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकवादी संगठनों से जोड़ने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें निशाना बनाने के सेना के प्रयासों की जानकारी भी मंत्री को दी गई। उनके साथ, स्थानीय युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से रोकने तथा स्थानीय आतंकवादियों के आत्मसमर्पण के अनुकूल हालात बनाने के बारे में भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी