लाइव न्यूज़ :

'पूर्व सीएम' के विवादित बयान पर मंत्री दिलीप अहिरवार ने शिवराज के पकड़े पैर,मांगी माफी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 8, 2024 17:05 IST

मोहन कैबिनेट के नये नवेले मंत्री दिलीप अहिरवार आज पूर्व मुख्यमंत्री मामा के घर पहुचे और कई बार शिवराज के पैर छूकर माफी मांगी मोहन सरकार में मंत्री दिलीप अहिरवार ने बीते दिनों 'पूर्व सीएम' शब्द के इस्तेमाल के साथ कुछ ऐसा विवादित कहा था जिस पर बवाल मच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन के मंत्री दीलिप अहिरवार ने शिवराज से मांगी माफीपूर्व सीएम शब्द के इस्तेमाल के साथ दिया था विवादित बयान

मोहन कैबिनेट के मंत्री दीलिप अहिरवार ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद पहली बार मंत्री बने दिलीप अहिरवार का विवादित बयान सुर्खियों में है। लेकिन आज मंत्री दिलीप अहिरवार अपने विवादित बयान के बाद शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे और कई बार उनके पैर छूकर माफी मांगी।

गोद गांव के विकास के सवाल पर पूर्व सीएम पर दिया था विवादित बयान

 दरअसल पूरा मामला यह की नई सरकार के गठन के बाद मोहन यादव की सरकार में कैबिनेट राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मंत्री दिलीप अहिरवार बिना किसी का नाम लिए पूर्व सीमा पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने दिलीप अहिरवार के बयान को शिवराज सिंह चौहान पर हमला बताया था। वायरल वीडियो में मंत्री दिलीप अहिरवार कह रहे थे कि पूर्व सीएम ने तो जाने किस-किस को गोद लिया था। कुछ किया नहीं, सिर्फ बोलते थे। इसी कारण ऐसा परिणाम हुआ।सुनिए दिलीप अहिरवार का वाइरल वीडियो...

लेकिन इस पूरे मामले को लेकर दिलीप अहिरवार की  सफाई सामने आई और दिलिप अहिरवार ने कहा कि उनका बयान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर था लेकिन तब तक बात बढ़ चुकी थी। इसी बात को संभालने के लिए मंत्री दिलीप अहिरवार आज भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे और कई बार शिवराज सिंह चौहान के पैर पड़कर माफी मांगी।

 हालांकि इस मुलाकात के बाद दिलीप अहिरवार और शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है की दिलीप अहिरवार शिवराज के पैर पड़कर अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग रहे हैं। 

टॅग्स :भारतमोहन यादवMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?