लाइव न्यूज़ :

खनन घोटाला: सीबीआई ने दो IAS अधिकारियों के खिलाफ नए मामले दर्ज किए, 12 जगह छापे, लाखों बरामद

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:56 IST

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह और 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक के परिसरों पर छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्देडीएम बुलंदशहर अभय सिंह और एमडी कौशल विकास विवेक कुमार के खिलाफ CBI ने दर्ज की एफआईआर।सिंह के परिसरों से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए जबकि देवरिया के तत्कालीन एडीएम देवी शरण उपाध्याय के आवास से करीब 10 लाख रुपये बरामद किए गए।

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में अवैध खनन घोटाले के संबंध में दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ नए मामले दर्ज किए हैं और राज्य में 12 स्थानों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह और 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक के परिसरों पर छापे मारे।

अभय सिंह अभी बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट हैं और विवेक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक हैं। सिंह पर उनके फतेहपुर जिला मजिस्ट्रेट रहने के दौरान खनन लाइसेंस देने में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, विवेक पर उनके देवरिया जिला मजिस्ट्रेट रहने के दौरान ऐसे ही आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति भी प्राथमिकियों में से एक में बतौर आरोपी नामजद हैं। बुलंदशहर, लखनऊ, फतेहपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, नोएडा, गोरखपुर, देवरिया समेत 12 स्थानों पर छापे मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह के परिसरों से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए जबकि देवरिया के तत्कालीन एडीएम देवी शरण उपाध्याय के आवास से करीब 10 लाख रुपये बरामद किए गए। वह अभी आजमगढ़ के सीडीओ के रूप में तैनात हैं। एजेंसी ने विवेक के परिसरों से संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी जब्त किए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीबीआईयोगी आदित्यनाथबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब